HomeSportsसिरमौर की ये 4 छात्राएं बिहार में करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व, नेशनल...

सिरमौर की ये 4 छात्राएं बिहार में करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व, नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

बिहार के नवादा में 18 से 22 जून तक हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 47वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब की कोटड़ी ब्यास पंचायत की 4 छात्रा खिलाड़ी बिहार में आयोजित होने वाली नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बिहार के नवादा में 18 से 22 जून तक हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 47वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

बता दें कि गत 15 और 16 मई को मंडी के सुंदरनगर हुई ओपन हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिरमौर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर बेस्ट फोर में अपना स्थान बनाया था। इसके बाद इन 4 खिलाड़ियों का नेशनल चैंपियनशिप के लिए सिलेक्शन हुआ। इनमें रूबी पुत्री दिनेश कुमार, जोया पुत्री शाहिद, स्नेहा पुत्री हेमराज और महक पुत्री मुलख राज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के जिला श्रम अधिकारी सोहन लाल ने बैडमिंटन में जीते रजत और कांस्य पदक

उधर, सिरमौर हैंडबॉल संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, सचिव हुकम शर्मा और सदस्यों ने इन छात्राओं को बधाई दी है। वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह समूचे जिला सिरमौर के लिए गर्व की बात है।

ग्राम पंचायत प्रधान कोटड़ी ब्यास सुरेश कुमार ने भी इन छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में कोटड़ी ब्यास दिन प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने छात्राओं के कोच एवं शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को भी बधाई दी।

वहीं, धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इनमें दो छात्राएं कालेज में पढ़ रही हैं, जबकि दो स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर से अक्षित सांख्यान, मंडी से अवंतिका, सिरमौर से वह स्वयं कोच, सहायक कोच और मैनेजर की भूमिका में होंगे। वह 17 जून को बिहार पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें:  CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए चयनित शिक्षकों का मूल कैडर में अधिकार सुरक्षित रखा जाएः सीएम सुक्खू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More