HomeHimachalनाहन कॉलेज के 6 एनएसएस स्वयंसेवी भारतीय सेना में बने 'अग्निवीर', बढ़ाया...

नाहन कॉलेज के 6 एनएसएस स्वयंसेवी भारतीय सेना में बने ‘अग्निवीर’, बढ़ाया जिला सिरमौर का मान

चयनित स्वयंसेवियों ने कहा कि एनएसएस में प्राप्त अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और निरंतर प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय प्रशासन, प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों के निरंतर सहयोग और प्रेरणा को दिया।

नाहन : डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के 6 एनएसएस स्वयंसेवियों का भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर चयन हुआ है। इन चयनित स्वयंसेवियों में पवन (गांव सोनल), हर्ष (नौहराधार), सुमित (दाहुन पन्याली), विशाल राणा (मिल्लाह), गौरव (गांव गाताधार) और संदीप (कांटी मशवा) शामिल हैं।

ये सभी चयनित अग्निवीर महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी इस उपलब्धि की खुशी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, एनएसएस जिला नोडल अधिकारी (DNO) डॉ. पंकज चांडक और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ट्विंकल के साथ साझा की।

इस अवसर पर चयनित स्वयंसेवियों ने कहा कि एनएसएस में प्राप्त अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और निरंतर प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय प्रशासन, प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों के निरंतर सहयोग और प्रेरणा को दिया।

ये भी पढ़ें:  शिमला आ रहे हैं उप राष्ट्रपति, प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

उधर, प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने सभी चयनित स्वयंसेवियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करने वाली है। डॉ. पंकज चांडक और एनएसएस पीओ ट्विंकल ने भी इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More