- आर्थिक लाभ और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक मतभेद और बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों और कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतनी होगी।
मेष राशि
आज दिन की शुरुआत योग और ध्यान से कर सकते हैं। दिन में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। करिअर से जुड़े फैसले खुद लेना बेहतर रहेगा। कारोबार में धन लाभ की संभावना है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : चावल या चांदी का दान करें।
वृष राशि
मानसिक तनाव दूर करने के लिए प्रयास करने होंगे। भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : साधु-संतों की सेवा करें।
मिथुन राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। माता-पिता की मदद से आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। फिजूलखर्ची के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव और झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : पीले रंग की वस्तु किसी ब्राह्मण को दान दें।
कर्क राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर उसे परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। कारोबार और कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : हरा | उपाय : हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।
सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिचित लोगों के माध्यम से आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की आशंका है। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।
कन्या राशि
आज घूमने-फिरने और खान-पान पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। आर्थिक नुकसान की आशंका है। परिवार में झमेले उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रुओं की गतिविधियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज सतर्क रहना जरूरी होगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : तांबे या सोने से बनी चीजें धारण करें।
तुला राशि
आज आपमें चुस्ती-फुर्ती देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार से जुड़ा कोई बदलाव करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल का पत्ता सोते समय तकिए के नीचे रखें।
वृश्चिक राशि
आज आपको आराम की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बेवजह यात्राओं से बचें। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कहीं से रुका हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हल्का नीला | उपाय : पढ़ने वाले छोटे बच्चों को स्टेशनरी का सामान दान करें।
धनु राशि
पिछले दिनों किया गया निवेश आज अच्छा लाभ दे सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की आशंका है। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला लेने से बचें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।
मकर राशि
आज परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : घर से बाहर निकलते समय गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
कुंभ राशि
इच्छाशक्ति की कमी के कारण मानसिक और भावनात्मक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। माता-पिता को विश्वास में लेने का अच्छा समय है। लंबे समय से चल रहा विवाद सुलझ सकता है। अचानक धन की जरूरत भी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : लाल | उपाय : एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान करें।
मीन राशि
आज गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में झगड़े हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।
- ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 13 Nov 2026: नौकरी के योग, रिश्तों में बढ़ेगा तालमेल, कामकाज में किस्मत साथ; जानें राशिफल




