HomeHimachalSirmaurहफ्तेभर में बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगी सप्लाई, जानें विद्युत...

हफ्तेभर में बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगी सप्लाई, जानें विद्युत कालाअंब उपमंडल में किसकी कितनी देनदारी

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र के कालाअंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को एक सप्ताह के भीतर बकाया विद्युत बिल जमा करने के निर्देश जारी हुए हैं।

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र के कालाअंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को एक सप्ताह के भीतर बकाया विद्युत बिल जमा करने के निर्देश जारी हुए हैं। सहायक अभियंता महेश चौधरी ने साफ किया है कि निर्धारित समय सीमा में बिल जमा न करने पर संबंधित उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बिना किसी अतिरिक्त सूचना के काट दी जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उपभोक्ताओं की स्वयं की होगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि उपमंडल कालाअंब में घरेलू उपभोक्ताओं पर 1 करोड़ 22 लाख 89 हजार 79 रुपये का बकाया लंबित है। इसके अतिरिक्त वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं पर 71 लाख 55 हजार 982 रुपये, अस्थायी उपभोक्ताओं पर 20 लाख 3 हजार 619 रुपये और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं पर 10 लाख 5 हजार 706 रुपये की राशि अभी तक जमा नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू बोले- दूध उत्पादकों को हर महीने दिए जा रहे 34.18 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ

उन्होंने कहा कि लगातार बकाया बने रहने के कारण विभाग को सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं से अपेक्षा है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय रहते देय विद्युत बिल का भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More