HomeHimachalSirmaurशंभुवाला की बीमार गर्भवती का जीवन बचाने नाहन से चंडीगढ़ पहुंचे हरजीत,...

शंभुवाला की बीमार गर्भवती का जीवन बचाने नाहन से चंडीगढ़ पहुंचे हरजीत, रक्तदान कर पेश की मिसाल

हरजीत सिंह वीरवार की सुबह नाहन से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए और अस्पताल में पहुंचकर अपना ओ नेगेटिव रक्तदान किया। हरजीत के इस इस नेक कार्य से न केवल महिला मरीज की जान बची, बल्कि जच्चा-बच्चा दोनों को भी नया जीवनदान मिला।

नाहन : मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिरमौर की ‘ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी’ के सक्रिय सदस्य हरजीत सिंह ने वीरवार को गंभीर रूप से बीमार गर्भवती महिला को रक्तदान कर नया जीवनदान दिया।

सोसायटी के संस्थापक ईशान राव ने बताया कि गत मंगलवार को सोसाइटी को सूचना मिली थी कि नाहन के शंभुवाला की एक गर्भवती महिला मरीज को PGI चंडीगढ़ में कभी भी तत्काल ओ नेगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। मरीज में हीमोग्लोबिन की कमी है और ऑपरेशन से पहले रक्त चढ़ाया जाना अनिवार्य है।

सोसाइटी को जैसे ही ये सूचना मिली तो उसी दिन उन्होंने अपने सदस्य हरजीत सिंह के साथ इसे साझा किया। हरजीत सिंह ने तुरंत सहमति दी और मरीज के तीमारदारों से बात कर मदद का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में तेजधार हथियार से गला रेतकर महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

हरजीत सिंह वीरवार की सुबह नाहन से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए और अस्पताल में पहुंचकर अपना ओ नेगेटिव रक्तदान किया। हरजीत के इस इस नेक कार्य से न केवल महिला मरीज की जान बची, बल्कि जच्चा-बच्चा दोनों को भी नया जीवनदान मिला।

उन्होंने बताया कि यह हरजीत सिंह का 24वां रक्तदान था। वे हमेशा रक्तदान करने के लिए तैयार रहते हैं और सोसाइटी के साथ हर सेवा कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहते हैं।

ये भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में बेचड़ का बाग आएंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More