HomeHimachalSirmaurउद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम तय, 6 से 9...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम तय, 6 से 9 जनवरी तक जानें क्या है शेड्यूल

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 6 जनवरी से 9 जनवरी, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 6 जनवरी को पांवटा साहिब के विरसा बैंक्वेट हॉल में प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित द प्लैनेट स्किल डेवलपमेंट मिशन (टीपीएसडीएम) 2.0 के शुभारंभ करेंगे।

नाहन : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 6 जनवरी से 9 जनवरी, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 6 जनवरी को पांवटा साहिब के विरसा बैंक्वेट हॉल में प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित द प्लैनेट स्किल डेवलपमेंट मिशन (टीपीएसडीएम) 2.0 के शुभारंभ करेंगे। साथ ही टीपीएसडीएम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और प्री-रूरल इनक्यूबेशन सेंटर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

दोपहर बाद उद्योग मंत्री बोराड़ में पेट्रोल पंप का उद्धाटन करेंगे और इसके बाद लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह जाखना में जन समस्याएं भी सुनेंगे। उद्योग मंत्री 7 व 8 जनवरी को लोक निर्माण विश्राम गृह शिलाई में जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे। हर्षवर्धन चौहान 9 जनवरी को पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में आयोजित हो रही 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर 14 (छात्र) वॉलीबाल चैपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। दोपहर बाद वह डॉ. वाई.एस.परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सा उपकरणों व मशीनरी की स्थापना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नगर निकाय और पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More