HomeHimachalSirmaurहरिपुरधार बस हादसा: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया घटनास्थल का दौरा,...

हरिपुरधार बस हादसा: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया घटनास्थल का दौरा, जांच के आदेश

उन्होंने दिवंगत आत्माओं के परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों को जानने के लिए प्रशासन को जांच के आदेश दिए गए हैं।

नाहन : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान देर रात जिला सिरमौर के हरिपुरधार पहुंचे, जहां उन्होंने बस हादसे के घटना स्थल का दौरा किया।

उप मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों को जानने के लिए प्रशासन को जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनाग्रस्त निजी बस सोलन से कुपवी की ओर जा रही थी, जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हुई है और 52 लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  युवाओं को नशा बेचने की फिराक में था ये तस्कर, गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर धर दबोचा

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन स्थित यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया।

अतिरिक्त दंडाधिकारी सिरमौर एल आर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, उपमंडलाधिकारी सुनील कैथ, खंड विकास अधिकारी नेहा नेगी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी व स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : अब 12.5 ग्राम हेरोइन के साथ 24 साल का युवक गिरफ्तार, एसआईयू ने दबोचा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More