HomeHimachalSirmaurभाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाएगी सेवा पखवाड़ा, नाहन में...

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाएगी सेवा पखवाड़ा, नाहन में जिला स्तरीय कार्यशाला में कार्यक्रमों पर मंथन

कार्यशाला में वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली और निर्णयों के खिलाफ महत्वपूर्ण संकल्प पारित किए गए। साथ ही हिमाचल में आई आपदा में प्रभावित परिवारों को भाजपा परिवार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

नाहन : सिरमौर भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन शनिवार को भाजपा कार्यालय नाहन में किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में जहां संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई, वहीं संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी मंथन किया गया। कार्यशाला में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़े और संगठन के अन्य कार्यों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से शुरू होने वाले इस सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, मैराथन दौड़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, आत्मनिर्भर भारत, दिव्यांग और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मान, महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती, सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं आदि कार्य संपन्न किए जाएंगे। कार्यशाला में वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली और निर्णयों के खिलाफ महत्वपूर्ण संकल्प पारित किए गए।

ये भी पढ़ें:  शिलाई में 19 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल भवन, उद्योग मंत्री ने किया भूमि पूजन

साथ ही हिमाचल में आई आपदा में प्रभावित परिवारों को भाजपा परिवार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यशाला में सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने भी संगठन के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, एस.सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता, मीडिया सह संयोजक विक्रम वर्मा के अलावा नारायण सिंह और जिला के अन्य पदाधिकारी  भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More