HomeAccidentसिरमौर में सड़क हादसे में बाइक चालक की गई जान, महिला को...

सिरमौर में सड़क हादसे में बाइक चालक की गई जान, महिला को टक्कर मारने के बाद सड़क से नीचे खेत में गिरा

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे खेत में गिर गया। चालक की पहचान संगत सिंह (35) पुत्र राम दास, निवासी हरिपुर टोहाना, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई। परिजन उसे निजी वाहन से अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुरूवाला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत के मामले में पुलिस ने धारा 281 और 125(ए) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मामला यमुना कंस्ट्रक्शन के पास हुए हादसे से जुड़ा है, जिसमें एक महिला को टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल चालक खेत में जा गिरा और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह केस अजय कुमार निवासी किशन कोट, डाकघर राजबन, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के बयान पर दर्ज किया गया। बयान में बताया गया कि जब वह मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यमुना कंस्ट्रक्शन के पास एक महिला को घायल अवस्था में देखा। मौके पर मौजूद लोगों से पता चला कि काले रंग की हीरो सप्लेंडर मोटरसाइकिल ने महिला को टक्कर मार दी थी।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन में की जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, दिए ये निर्देश

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे खेत में गिर गया। चालक की पहचान संगत सिंह (35) पुत्र राम दास, निवासी हरिपुर टोहाना, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई। परिजन उसे निजी वाहन से अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुरुवाला पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  दूध का उत्पादन बढ़ाएंगे और सभी मापदंडों का करेंगे पालन, दुग्ध सहकारी समिति नेहर सवार ने लिए कई फैसले
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More