HomeAccidentHimachal : निजी बस गहरी खाई में गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत,...

Himachal : निजी बस गहरी खाई में गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत, चार लोग घायल

दुर्घटना के समय बस में चालक और परिचालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। जैसे ही बस चरखड़ी के समीप पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां चरखड़ी के पास ‘चेतन कोच’ नामक एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि बस में ज्यादा सवारियां नहीं थीं, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय बस में चालक और परिचालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। जैसे ही बस चरखड़ी के समीप पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:  श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें:  एक वर्ष में पूरी होगी करूणामूलक आधार पर लंबित भर्ती प्रक्रिया, पहले चरण में इन्हें मिलेगी नौकरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More