HomeHimachalSirmaurमकर संक्रांति पर हरिपुरधार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां भंगायणी मंदिर...

मकर संक्रांति पर हरिपुरधार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां भंगायणी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिला सिरमौर के हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का भारी सैलाब उमड़ा। भारत दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार नाहन की ओर से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दिनभर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां भंगायणी से अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।

नाहन : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिला सिरमौर के हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का भारी सैलाब उमड़ा। भारत दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार नाहन की ओर से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दिनभर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां भंगायणी से अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां भंगायणी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि भंडारे की शुरुआत सुबह 9 बजे से कर दी गई थी, जो देर शाम तक लगातार चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी।

ये भी पढ़ें:  पट्टिकाओं से नहीं, जनता के दिलों में मेरी असली पहचान, पट्टिका तोड़ने की घटना पर विधायक सोलंकी की दो टूक

आयोजन से जुड़े गोपाल अग्रवाल, सुशील गर्ग, अंकुर अग्रवाल, रोहित गोयल, राजकुमार गर्ग, हरिओम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हरि शरण चौक और प्रदीप सिंघल ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर मां भंगायणी के दरबार में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सेवा व्यवस्था को सुचारू रखा गया, ताकि किसी को भी असुविधा न हो। मां भंगायणी मंदिर परिसर भक्ति, सेवा और श्रद्धा के माहौल से सराबोर नजर आया और मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।

ये भी पढ़ें:  खेलों में विशेष उपलब्धि के लिए कोच धर्मेंद्र चौधरी सहित इन 4 छात्राओं को सम्मान, SDM ने नवाजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More