HomeHimachalSirmaurमकर संक्रांति पर केवीके धौलाकुआं में हवन-यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन,...

मकर संक्रांति पर केवीके धौलाकुआं में हवन-यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन, अच्छी पैदावार और किसानों की समृद्धि की कामना

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं परिसर स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों के साथ साथ सेवानिवृत्त कर्मियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

धौलाकुआं : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं परिसर स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों के साथ साथ सेवानिवृत्त कर्मियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर किसानों के लिए फसलों की अच्छी पैदावार और समृद्धि की कामना की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ पंकज मित्तल ने बताया कि फसलों की बेहतर पैदावार के लिए सूर्य की रोशनी सबसे महत्वपूर्ण घटक है। सूर्य की किरणों से ही फसलों को पोषण और प्राकृतिक सुरक्षा मिलती है। इसलिए मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य भगवान की आराधना की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली गई और किसानों की खुशहाली के लिए विशेष कामना की गई।

ये भी पढ़ें:  CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- भाजपा बताए, प्रदेश को आरडीजी मिलने के पक्ष में हैं या नहीं

डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र परिसर स्थित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार भी करवाया गया है, जिसके बाद मकर संक्रांति पर विधिवत पूजा का आयोजन किया गया। भंडारे में केंद्र के वर्तमान कर्मचारियों के साथ-साथ कई सेवानिवृत्त कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिससे आयोजन में आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता का माहौल बना रहा। उन्होंने बताया कि मंदिर की साफ सफाई और पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारी जयपाल, चेतराम और श्रवण को सौंपी गई है, जो समय समय पर यहां व्यवस्थाएं संभालते हैं। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों के साथ फील्ड और कार्यालय स्टाफ के कर्मचारी भी उपस्थित रहे और मकर संक्रांति को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी तीर्थ में ज्येष्ठ संक्रांति पर हवन यज्ञ, आहुतियों से भक्तिमय बना माहौल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More