आज का पंचांग | 16 जनवरी 2026
तिथि: त्रयोदशी
नक्षत्र: मूल
करण: गर
पक्ष: कृष्ण
योग: ध्रुव
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:20am-11:13am
राहुकाल: 11:13am-12:30pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:10pm-12:51pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। विवाह प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। यह करियर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक्त है, जिनके बारे में आप लंबे समय से सोच रहे हैं। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: खिरनी की जड़ को सफेद कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।
वृष राशि
आज खेलकूद में हिस्सा लेने की जरूरत है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। हालांकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे, लेकिन फिर भी आपको दिमाग ठंडा रखने की जरूरत है। रात को ऑफिस से घर आते वक्त सावधानी से वाहन चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों तक बीमार पड़ सकते हैं। खुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद संगमरमर से बनी कोई भी वस्तु दान करें।
मिथुन राशि
दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। प्यार के मामले में किसी भी तरह का दबाव न बनाएं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: केले की जड़ को अपने पास रखें।
कर्क राशि
दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज न सिर्फ अजनबियों से बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की जरूरत है। प्यार के नजरिए से आज का दिन काफी विवादास्पद रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्ट रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी न होने से वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: आज जमादार को दान करें।
सिंह राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी और आप कर्ज से भी मुक्त हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आज आप इश्क की चाशनी जिंदगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की जांच हो सकती है। यदि कोई गलती हुई तो उसका भुगतान करना पड़ सकता है। कारोबारी अपने कारोबार को नई दिशा देने पर विचार कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान देना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है, समय रहते संभलें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काला
उपाय: सफेद और काले तिल का दान करें।
कन्या राशि
अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वास्तव में पसंद करते हैं। यदि आप छात्र हैं और विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज चिंता बढ़ा सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से मिली अच्छी खबर पूरे परिवार को खुशी देगी। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, हालांकि हल्की कहासुनी संभव है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: संतरी
उपाय: नहाने के पानी में गंगाजल डालें।
तुला राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व विकास में लगाएं। शादीशुदा हैं तो बच्चों का विशेष ध्यान रखें, लापरवाही से स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। बेहतर परिणामों के लिए पूरे प्रयास करें। छात्र छात्राओं को पढ़ाई में मन लगाने में कठिनाई हो सकती है। आज समय दोस्तों के चक्कर में व्यर्थ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विश्वास की कमी से तनाव संभव है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर में एक्वेरियम स्थापित कर मछलियों को चारा डालें।
वृश्चिक राशि
आपकी दानशीलता आपके लिए छिपा हुआ आशीर्वाद सिद्ध होगी। पैसों की कमी घर में कलह का कारण बन सकती है, सोच समझकर बात करें। जीवनसाथी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। आज आप सबके ध्यान का केंद्र रहेंगे और सफलता आपके करीब होगी। प्रेमी के साथ समय बिताकर अपने जज्बात साझा कर पाएंगे। किराने की खरीदारी को लेकर विवाद संभव है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: नीले कपड़े में सात काली उड़द, सात काली मिर्च और एक कच्चा कोयला बांधकर किसी सुनसान जगह दबा दें।
धनु राशि
नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रखें। विदेशों से व्यापार करने वालों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। अपने फैसले दूसरों पर थोपने से नुकसान होगा, धैर्य से काम लें। रोमांटिक मूड में अचानक बदलाव खिन्न कर सकता है। जीवनसाथी के कारण मानसिक अशांति संभव है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर में जमा कूड़ा साफ करें।
मकर राशि
अपने विचार व्यक्त करने में हिचकें नहीं। आत्मविश्वास की कमी तरक्की में बाधा बन सकती है। अनुभवी और मौलिक सोच वाले लोगों की सलाह से निवेश लाभदायक रहेगा। घर के किसी सदस्य का व्यवहार परेशान कर सकता है, संवाद जरूरी है। साझेदारी में नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन सोच समझकर कदम उठाएं। खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: पार्वती मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि
जिंदगी के प्रति उदार दृष्टिकोण अपनाएं। शिकायत करने से कुछ हासिल नहीं होगा। पिता की सलाह कार्यक्षेत्र में धन लाभ दिला सकती है। घर में पारंपरिक या पावन आयोजन संभव है। प्यार के सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और वैवाहिक जीवन के बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्य पूजा करें।
मीन राशि
लंबी यात्रा के लिए सेहत और ऊर्जा स्तर में किया गया सुधार लाभदायक रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद थकान से बचे रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन पूरे होंगे और लाभ देंगे। पारिवारिक मतभेद सुलझाकर अपने लक्ष्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। बच्चे आज खेलकूद में समय बिताएंगे, माता पिता को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि चोट की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल वस्त्र में दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर किसी भिखारी को दान करें।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356


