HomeHimachalShimlaगेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह, राज्यपाल...

गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

समारोह में 5 नव पंजीकृत युवा मतदाताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ईपीआईसी वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त समारोह में एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता, एक दिव्यांग मतदाता और एक ट्रांसजेंडर मतदाता को भी सम्मानित किया जाएगा।

शिमला : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने कहा कि 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 2026 का राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार की जा रही कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी राज्यपाल के हाथों संपन्न होगा।

उन्होंने कहा कि समारोह में 5 नव पंजीकृत युवा मतदाताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ईपीआईसी वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त समारोह में एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता, एक दिव्यांग मतदाता और एक ट्रांसजेंडर मतदाता को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 जिला निर्वाचन अधिकारी, 6 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, 3 बेस्ट इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब नोडल अधिकारी और 3 स्टेट आइकन को भी सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, 2 युवतियों सहित 3 की गई जान, एक गंभीर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हिमाचली नाटी एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक स्किट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही एनजेडसीसी पटियाला के दल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करने के चुनावी प्रक्रिया से संबंधित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का मकसद इस मौके का इस्तेमाल करके यूनिवर्सल एडल्ट फ्रेंचाइजी को पूरी तरह से हकीकत बनाना और इस तरह भारतीय लोकतंत्र की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस दिन का इस्तेमाल वोटरों को चुनावी प्रक्रिया में असरदार तरीके से हिस्सा लेने के बारे में जागरूक करने के लिए भी किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कार्य करने को कहा, ताकि सफल समारोह का आयोजन हो सके।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 82.47 करोड़ में बिकीं शराब की 9 यूनिटें, जानें किसके नाम कितनी बोली में छूटे शराब के ठेके
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More