HomeHimachalBilaspurDC बिलासपुर के आदेश: यातायात के लिए 11 फरवरी तक बंद रहेगी...

DC बिलासपुर के आदेश: यातायात के लिए 11 फरवरी तक बंद रहेगी डंगार-चोखणा-बद्धाघाट सड़क

इस सड़क पर केवल एंबुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की ही अनुमति रहेगी।

बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी एवं डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि घुमारवीं उपमंडल के डंगार-चोखणा-बद्धाघाट सड़क की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के यातायात के लिए आगामी 11 फरवरी, 2026 तक बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के चलते इस सड़क पर केवल एंबुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की ही अनुमति रहेगी।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 को लेकर साधारण सभा की बैठक 23 दिसंबर को: डीसी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More