शिलाई : पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर कफोटा के समीप शनिवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार बाइक पर दो लोग कफोटा से शिल्ला की तरफ जा रहे थे। इस बीच बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 50 वर्षीय रघुवीर सिंह निवासी जाजला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय संजय कुमार निवासी रिठौग नवासी को पांवटा साहिब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। उधर, शिलाई पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कर चालक को हिरासत में लिया है।


