HomeCrimeसिरमौर में चिट्टे के साथ दबोचा युवक, प्रयोग किए फॉयल पेपर भी...

सिरमौर में चिट्टे के साथ दबोचा युवक, प्रयोग किए फॉयल पेपर भी मिले, एसआईयू टीम की कार्रवाई

आरोपी के कब्जे से 5.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है, जिसके बाद उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है, जिसके बाद उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने पुरुवाला थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.21 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया गया। इसके अलावा नशीले पदार्थ के सेवन में प्रयोग किए गए फॉयल पेपर भी आरोपी के पास से मिले।

ये भी पढ़ें:  11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में सांसद सुरेश कश्यप ने गिनवाई उपलब्धियां

आरोपी की पहचान पंकज कुमार उर्फ पंकू निवासी गांव टिम्बी अशयाड़ी, शिलाई के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More