आज का राशिफल 18 जनवरी 2026: क्या कहती है ग्रह चाल, स्वास्थ्य और कारोबार पर कैसा रहेगा असर, जानें अपनी राशि का हाल

आज का पंचांग | 18 जनवरी 2026 तिथि: अमावस्या नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा करण: चतुष्पाद पक्ष: कृष्ण योग: हर्षण वार: रविवार

0

आज का पंचांग | 18 जनवरी 2026
तिथि: अमावस्या
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
करण: चतुष्पाद
पक्ष: कृष्ण
योग: हर्षण
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त:
08:37am-12:31pm
राहुकाल: 04:25pm-05:43pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:10pm-12:51pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

वृष राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

मिथुन राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: सतनाजा दान करें।

कर्क राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: कारोबार में मुनाफा होगा या मिलेगा धोखा, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल और ये अचूक उपाय

सिंह राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझकर कोई भी काम करें। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि
आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेलजोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएं तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए खास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं, उन पर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: घर से बाहर निकलते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि विशेष : नमक की बोरी में पधारीं, त्रिलोकपुर में विराजीं, तीन देवियों से मिलकर बना सिद्ध पीठ

तुला राशि
आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं, जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: बहते पानी में कुछ बादाम विसर्जित करें।

वृश्चिक राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।

धनु राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचाएगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें वाकई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज्यादा पसंद नहीं करते। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: घर की छत को साफ रखें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: रहस्यमय धन लाभ और अनचाही यात्राएं! आज का दिन इन राशियों के लिए बनेगा 'टर्निंग पॉइंट'?

मकर राशि
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीपल की पूजा करें।

कुंभ राशि
आज आपका सपना हकीकत में बदल सकता है। उत्साह को आज काबू में रखें। दिन के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। नौकरी और व्यवसाय से प्रचुर लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक:4
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356