HomeAccidentसिरमौर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की गई जान, दूसरा गंभीर,...

सिरमौर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की गई जान, दूसरा गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

जिला सिरमौर में एनएच-707 पर कफोटा और शिल्ला के बीच शनिवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

शिलाई : पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर कफोटा के समीप शनिवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार बाइक पर दो लोग कफोटा से शिल्ला की तरफ जा रहे थे। इस बीच बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 50 वर्षीय रघुवीर सिंह निवासी जाजला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय संजय कुमार निवासी रिठौग नवासी को पांवटा साहिब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। उधर, शिलाई पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कर चालक को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें:  CBSE स्कूलों में छात्र नामांकन में आई तेजी, CM ने तीनों संकाय शुरू करने के दिए निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More