HomeHimachalSolanबद्दी पुलिस ने सब्जी मंडी में मिली 3 साल की बच्ची को...

बद्दी पुलिस ने सब्जी मंडी में मिली 3 साल की बच्ची को चंद घंटों में परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन आसपास के इलाकों में छानबीन और पूछताछ शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में बच्ची के माता-पिता का पता लगा लिया गया।

बद्दी : महिला पुलिस थाना बद्दी ने रविवार को मुस्तैदी और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक मासूम बच्ची को चंद घंटों में उसके परिवार से मिलवा दिया। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी क्षेत्र में लगभग 3 वर्ष की एक बच्ची अकेली और डरी हुई अवस्था में पाई गई, जिसे दो स्थानीय नागरिकों ने तुरंत महिला पुलिस थाना बद्दी के सुपुर्द किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन आसपास के इलाकों में छानबीन और पूछताछ शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में बच्ची के माता-पिता का पता लगा लिया गया। उचित सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया। इस पर बच्ची के माता-पिता और स्थानीय लोगों ने बद्दी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  कंपनी के प्लांट से कॉपर गायब… CCTV ने खोला राज, बद्दी पुलिस ने 24 वर्षीय कर्मचारी दबोचा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More