HomeHimachalSirmaur12 फरवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान, चार लेबर कोड का विरोध...

12 फरवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान, चार लेबर कोड का विरोध तेज

वक्ताओं ने कहा कि इन लेबर कोडों से श्रमिकों के अधिकार कमजोर होंगे और आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा, स्थायित्व और भविष्य की गारंटी समाप्त हो जाएगी। यूनियन ने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी कानून को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सराहां : आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की प्रोजेक्ट कमेटी पच्छाद की बैठक प्रोजेक्ट उपाध्यक्ष ममता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रोजेक्ट महासचिव श्यामा शर्मा, राज्य महासचिव वीना शर्मा, कोषाध्यक्ष किरण भंडारी सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर की लंबित मांगों, समस्याओं और आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए मजदूर विरोधी चार लेबर कोड-वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता का कड़ा विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि इन लेबर कोडों से श्रमिकों के अधिकार कमजोर होंगे और आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा, स्थायित्व और भविष्य की गारंटी समाप्त हो जाएगी। यूनियन ने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी कानून को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बीएड प्रशिक्षु ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में पोषण ट्रैकर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर भी गहरी चिंता जताई गई। बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है और इसका अनावश्यक दबाव आंगनबाड़ी कर्मियों पर डाला जा रहा है।

बैठक में यह भी कहा गया कि आंगनबाड़ी वर्करों से विभिन्न विभागों के कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारी लेने को कोई भी विभाग तैयार नहीं है। अतिरिक्त कार्यभार के बावजूद न तो उचित मानदेय दिया जा रहा है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे कर्मियों में भारी रोष है।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष: सड़क सुविधा से जुड़ीं बिलासपुर की 624 बस्तियां, 452 करोड़ खर्च

इन सभी मांगों और समस्याओं को लेकर यूनियन ने केंद्र और राज्य सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना की। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चार लेबर कोड के विरोध और अन्य लंबित मांगों को लेकर 12 फरवरी को प्रदेशभर में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे, ताकि सरकार तक अपनी आवाज मजबूती से पहुंचाई जा सके।

ये भी पढ़ें:  दशमेश सेवा सोसायटी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कंबल और कपड़े
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More