विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नाहन चौगान में करेंगे गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 जनवरी, 2026 को जिला सिरमौर के नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

0

नाहन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 जनवरी, 2026 को जिला सिरमौर के नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10ः40 बजे यशवंत चौक पर स्थापित डाॅ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 10ः45 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ठीक 11 बजे चौगान मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे और फिर मार्चपास्ट होगा। मार्च पास्ट के बाद मुख्य अतिथि जिलावासियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  10वीं–12वीं पास युवाओं के लिए यहां नौकरी का मौका, 80 पदों पर होगी सिक्योरिटी गार्ड्स की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी करेंगे। डीसी ने जिला वासियों से गणतंत्र दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है और सभी नागरिकों को पर्व में अपनी उपस्थित दर्ज करवाकर इसे धूमधाम के साथ मनाना चाहिए।