HomeCrimeराजगढ़ में चिट्टे के साथ धरा पिकअप चालक, पुलिस देख मौके से...

राजगढ़ में चिट्टे के साथ धरा पिकअप चालक, पुलिस देख मौके से भागने का प्रयास नाकाम

पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को नोटिस पर पाबंद अदालत किया गया। मामले की जांच जारी है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर की राजगढ़ पुलिस ने एक पिकअप चालक से चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि राकेश निवासी गांव कोटी मावगा, तहसील राजगढ़ चिट्टे की खरीद फरोख्त का धंधा करता है।

वह गाड़ी लेकर गिरिपुल से राजगढ़ की तरफ आ रहा है। यदि उसकी पिकअप को रोककर चेक किया जाए तो नशा बरामद हो सकता है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने डिग्री कालेज के पास नाकेबंदी की। इस दौरान गिरिपुल की तरफ से एक पिकअप आई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नगर निकाय और पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

चालक ने पुलिस को देखकर पिकअप को मौके से भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से पिकअप को चालक सहित काबू किया।

तलाशी के दौरान पिकअप से कुल 2.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को नोटिस पर पाबंद अदालत किया गया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए चला ये अभियान, टीचर के साथ पेरेंट्स भी आए आगे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More