आज का पंचांग | 22 जनवरी 2026
तिथि: चतुर्थी
नक्षत्र: शतभिषा
करण: वणिज
पक्ष: शुक्ल
योग: वारियान
वार: गुरुवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:18am-08:37am
11:14am-03:09pm
राहुकाल: 01:51pm-03:09pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:11pm-12:53pm
दिशाशूल: दक्षिण

मेष राशि
आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में आप अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज के दिन आप थकावट महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना होगी।
शुभ अंक:5
शुभ रंग:पीला
उपाय: कच्ची हल्दी का दान करें।
वृष राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। बेफिजूली की यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक:2
शुभ रंग:गाजरी
उपाय: लाल गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
आपको जल्द से जल्द अपने जज्बात को काबू में करने और डर से आजादी पाने की जरूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मजा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। जिन लोगों ने अतीत में अपना धन निवेश किया था, आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर गौर फरमाएं। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।
शुभ अंक:7
शुभ रंग:हरा
उपाय: घर पर लाल गुलाब के पौधे लगाएं।
कर्क राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक:6
शुभ रंग:हल्दी
उपाय: उगते हुए सूरज के सामने ओम का उच्चारण करें।
सिंह राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक:7
शुभ रंग:हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।
कन्या राशि
आज मौज मस्ती वाली यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप प्रचुर मात्रा में धन लाभ कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक:2
शुभ रंग:पीला
उपाय: चारपाई के पाए में तांबे की कील गाड़ने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि
आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं, जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है।
शुभ अंक:2
शुभ रंग:हल्का नीला
उपाय: बहते पानी में कुछ बादाम विसर्जित करें।
वृश्चिक राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक:7
शुभ रंग:लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीब इंसानों में बांट दें।
धनु राशि
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक:3
शुभ रंग:केसरी
उपाय: शहद खाकर घर से बाहर निकलें।
मकर राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक:8
शुभ रंग:गुलाबी
उपाय: आज आप तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।
कुंभ राशि
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में न पड़ें।
शुभ अंक:2
शुभ रंग:हरा
उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
मीन राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। इस ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है।
शुभ अंक:8
शुभ रंग:मेहरून
उपाय: गाय की सेवा करें।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356


