केशव राम ने संभाला सहायक आयुक्त का अतिरिक्त पदभार, कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केशव राम ने शुक्रवार को सहायक आयुक्त- उपायुक्त का अतिरिक्त पदभार संभाला लिया। केशव राम वर्तमान में संयुक्त निदेशक पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में संयुक्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

0

चंबा : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केशव राम ने शुक्रवार को सहायक आयुक्त- उपायुक्त का अतिरिक्त पदभार संभाला लिया। केशव राम वर्तमान में संयुक्त निदेशक पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में संयुक्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

उनकी यह नियुक्ति सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल के मातृत्व अवकाश के चलते हुई है। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नए दायित्व की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें:  स्कार्पियो गाड़ी से हो रही थी चिट्टे की तस्करी, चढ़ गए पुलिस के हत्थे, नकदी भी बरामद