HomeHimachalMandiMandi: रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी,...

Mandi: रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट को मंजूरी प्रदान की गई।

मंडी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने, स्पेशल वार्ड की सुविधाओं में सुधार और आरकेएस की आय बढ़ाने से जुड़े निर्णय लिए गए।

डीसी ने निर्देश दिए कि स्वीकृत बजट का उपयोग पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अस्पताल की एंबुलेंस सुविधा का अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुविधा 12 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से रोगियों को उपलब्ध करवाई जा रही है। यदि रेफर किए जाने की स्थिति में 108 एंबुलेंस उपलब्ध न हो, तो इस एंबुलेंस सुविधा का उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की 2238 लाभार्थियों को जारी की एक करोड़ 71 हजार की सम्मान राशि

आरकेएस की आय बढ़ाने के उद्देश्य से डीसी ने अस्पताल परिसर में कैंटीन शुरू करने की संभावनाएं तलाशने, स्टोर रूम में पड़े पुराने और अनुपयोगी सामान की नीलामी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी के बाद वह अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

बैठक में स्पेशल वार्ड के कमरों की मरम्मत कर उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार उनका वर्गीकरण करने का निर्णय लिया गया, ताकि मरीजों को बेहतर और व्यवस्थित सेवाएं मिल सकें। वित्तीय वर्ष 2026-27 में आरकेएस के अंतर्गत तैनात स्टाफ पर 35 लाख रुपये, लैब रीजेंट्स, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सामान के लिए 40 लाख, मोटराइज्ड बेड की रिपेयर के लिए 2 लाख, मेडिसिन के लिए 15 लाख, ऑडियोमेट्री मशीन की खरीद के लिए 5 लाख रुपये, नशा मुक्ति केंद्र रघुनाथ का पधर में दवाइयों के लिए 5 लाख रुपये, ऑलिम्पस बाइनाकुलर माइक्रोस्कोप (मॉडिफाइड न्यू चेंबर सहित) एवं पैथोलॉजी के लिए सेल काउंटर मशीन पर 2.20 लाख और ब्लड बैंक के लिए जेल कार्ड इनक्यूबेटर सिस्टम, कोएगुलेशन एनालाइजर एवं जेल कार्ड सेंट्रीफ्यूज मशीन पर 7 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें:  आंधी-बारिश का कहर: एनएच-07 पर पेड़ गिरा, कालाअंब-पांवटा हाईवे घंटों जाम से थमा

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपाली शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, जिला परियोजना अधिकारी अजय बदरेल, समिति के गैर सरकारी सदस्य सुभाष ठाकुर, खेम चंद शास्त्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More