HomeAdministrationराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नाहन में अधिकारी-कर्मियों...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नाहन में अधिकारी-कर्मियों को दिलाई मतदाता शपथ

प्रियंका वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह बिना किसी दबाव के अपने विवेक से मतदान करे। उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

नाहन : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीसी कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों की गरिमा बनाए रखने और किसी भी प्रकार के प्रलोभन, धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय या भाषा से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

प्रियंका वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह बिना किसी दबाव के अपने विवेक से मतदान करे। उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, एसी टू डीसी विवेक शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन विजय कुमार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  दशकों का इंतजार खत्म! अप्रैल से जमीन पर उतरेगा रेणुकाजी बांध, पहले चरण में शुरू होगा 910 करोड़ का ये बड़ा काम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More