HomeAdministrationसड़क सुरक्षा को लेकर DC सिरमौर के निर्देश : नाहन में वेंडर्स...

सड़क सुरक्षा को लेकर DC सिरमौर के निर्देश : नाहन में वेंडर्स के लिए बदलेंगे नियम, पांवटा साहिब में रात को दौड़ेंगे खनन वाहन

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रशासनिक, लोक निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और सड़क सुरक्षा क्लब के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सिरमौर में हुई सड़क दुर्घटनाओं, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड और नाहन शहर में यातायात समस्या के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रशासनिक, लोक निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और सड़क सुरक्षा क्लब के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सिरमौर में हुई सड़क दुर्घटनाओं, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड और नाहन शहर में यातायात समस्या के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब शहर में स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत बांगरण चौक से पुरुवाला, बातापुल से विश्वकर्मा चौक और विश्वकर्मा चौक से रामपुरघाट सडक पर माइनिंग संबंधी बड़े वाहन केवल रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही कर सकेंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़क किनारे पैरापिट और क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  कांसर स्कूल में लगी पारंपरिक खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी, बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर किए तैयार

उन्होंने कहा कि नाहन शहर में 8 पार्किंग स्थल क्रियाशील हैं, जहां नगर पालिका वाहनों के पार्किंग संबंधी शुल्क फ्लैक्स पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के दृष्टिगत शहर में सब्जी और फूड स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थल चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को टैक्सी और ई-रिक्शा ऑपरेटर्स के लिए पार्किंग स्थल शीघ्र चिन्हित करने को कहा।

प्रियंका वर्मा ने पांवटा से कालाअंब राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित स्कूलों के नजदीक विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए रंबल स्ट्रीप और साइनेजिज शीघ्र स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में नाहन शहर की विभिन्न समस्याओं के अतिरिक्त चौगान मैदान के सौंदर्यकरण पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर एडीएम सिरमौर लायक राम वर्मा, एएसपी योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ई. आलोक जनवेजा, अध्यक्ष सड़क सुरक्षा क्लब नाहन नरेंद्र तोमर सहित समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित, 16 मार्च से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More