HomeHimachalSolanसोलन में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र...

सोलन में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा।

डीसी ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम प्रातः 10:40 बजे कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेश वासियों एवं जिलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. शांडिल तदोपरांत प्रातः 11:00 बजे ठोडो मैदान में ध्वज फहराएंगे। इसके बाद मुख्यातिथि पुलिस और गृह रक्षा एवं अन्य टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

ये भी पढ़ें:  टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और रिटेल मैनेजमेंट में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा। मनमोहन शर्मा ने सोलन निवासियों से आग्रह किया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में ठोडो मैदान पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद उठाएं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More