HomeAdministrationराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने DC शिमला अनुपम कश्यप को किया...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने DC शिमला अनुपम कश्यप को किया सम्मानित

इस दौरान राज्यपाल ने डीसी शिमला अनुपम कश्यप को “निर्वाचन की सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण” विषय पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

शिमला : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह गेयटी थिएटर में मनाया, जिसमें राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल ने निर्वाचन में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल ने डीसी शिमला अनुपम कश्यप को “निर्वाचन की सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण” विषय पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

चुनाव प्रक्रिया में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण एक विश्वसनीय, पारदर्शी और समावेशी निर्वाचन प्रणाली की रीढ़ है। भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में सतत् प्रशिक्षण यह सुनिश्चित करता है कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी हितधारक लोकतांत्रिक मूल्यों और जनविश्वास को बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम हों।

ये भी पढ़ें:  युवक और युवती से प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद, शिक्षा संस्थानों में थे सप्लाई की फिराक में

जिला में “निर्वाचन की सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण” विषय का उद्देश्य निर्वाचन अधिकारियों, सुरक्षा बलों, पर्यवेक्षकों और अन्य संबंधित पक्षों के कौशल, ज्ञान और नैतिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था। संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अधिकारियों को निर्वाचन कानूनों, प्रक्रियाओं, ईवीएम, वीवीपैट और डिजिटल निगरानी उपकरणों जैसी आधुनिक तकनीकों की समुचित जानकारी मुहैया करवाई गई।

क्षमता निर्माण में निष्पक्षता, नैतिक आचरण, मतदाता सुविधा और प्रभावी शिकायत निवारण पर भी विशेष बल दिया गया है। पूर्व निर्वाचन अनुभवों और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के साझा करने से कार्यकुशलता बढ़ती है, त्रुटियाँ कम होती हैं और अनियमितताओं की संभावना को कम करने पर केंद्रित किया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: बांदल-सुराख सड़क पर गहरी खाई में लुढ़की कार, दो लोगों की गई जान

हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, सिमुलेशन और केस स्टडी के माध्यम से भीड़ प्रबंधन, दुष्प्रचार और आपात स्थितियों जैसी चुनौतियों के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित किया गया। निरंतर क्षमता निर्माण नवाचार, अनुकूलनशीलता और पेशेवर दक्षता को बढ़ावा देने पर कार्य किया। प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में निवेश स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करता है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाते हुए नागरिकों के विश्वास को और मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें:  डीसी बिलासपुर ने किया रोहड़ा सेक्टर के पीएचसी का दौरा, डेंगू नियंत्रण के लिए दिए आवश्यक निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More