होमHimachalSirmaurनाहन में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्कृष्ट...

नाहन में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किए सम्मानित

77वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। कार्यक्रम का आगाज विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेकर किया गया।

नाहन : 77वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। कार्यक्रम का आगाज विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेकर किया गया। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, सहित विभिन्न स्कूलों की 16 टुकड़ियों ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व पुलिस उप निरीक्षक अच्छर सिंह ने किया।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी भारत के इतिहास में एक ऐसी तारीख है, जब भारतीय गणतंत्र की नींव रखी गई। इसी दिन सन 1950 को स्वतंत्र भारत देश ने अपने संविधान को अपनाया था, जिसके साथ भारत सही मायने में गणतंत्र बना। उन्होंने देश व प्रदेश के महान सपूतों और देशभक्तों को नमन किया, जिन्होंने देश को स्वाधीनता दिलवाने में कुर्बानियां दी। उन्होंने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि आज के दिन हम सब देशवासी उन सभी दूरदर्शी जननायकों का कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हैं, जिन्होंने हमारे भव्य और प्रेरक संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया।

ये भी पढ़ें:  साइबर आपदा तैयारी पर चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला, हिमाचल से 12 अधिकारियों ने लिया हिस्सा

उन्होंने कहा कि विभिन्न चुनौतियों को स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार ने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए संसाधनों के सृजन पर बल दिया है। संसाधनों के सही इस्तेमाल से राज्य को पिछले 3 वर्षों में 26 हजार 683 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जहां निराश्रित बच्चों को सहारा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत सरकार ने एक अभिभावक के रूप में इन बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा प्रदान किया है। ऐसे लगभग छः हजार बच्चों की शिक्षा, स्टार्ट-अप आरंभ करने, घर बनाने के लिए भूमि एवं धनराशि सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें ये तारीखें

इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने डाॅ. यशवंत सिंह परमार स्मारक व शहीद स्मारक पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें रीत व पुष्पांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्कूलों और अन्य संस्थानों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर जिला सिरमौर में उत्कृष्ट कार्य कर अपना अहम योगदान देने के लिए 29 पुलिस कर्मियों, 3 वन विभाग कर्मी, रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी, सचिव विधानसभा यशपाल शर्मा, डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसपी सिरमौर एनएस नेगी, पूर्व विधायक अजय बहादुर सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मैं हिमाचल हूं... संघर्ष में पला, संकल्प में ढला और सफलता से सजा, ये है मेरी 77 वर्षों की गाथा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More