होमHimachalSirmaurसिरमौर में गाड़ियों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तारीखें तय, नवंबर...

सिरमौर में गाड़ियों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तारीखें तय, नवंबर माह के लिए RTO ने जारी किया शेड्यूल

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने नवंबर माह के लिए गाड़ियों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।

नाहन : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने नवंबर माह के लिए गाड़ियों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, कफोटा, संगड़ाह और सराहां उपमंडलों में अलग-अलग दिनों में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे।

जारी शेड्यूल के अनुसार नाहन में 5 और 25 नवंबर को गाड़ियों की पासिंग होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 6 और 26 नवंबर को लिए जाएंगे। पांवटा साहिब में 16 और 27 नवंबर को पासिंग तथा 17 और 28 नवंबर को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। राजगढ़ में 2 नवंबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  पूर्व विधायक सदानंद चौहान की जयंती पर 40 लोगों ने किया रक्तदान, राष्ट्रीय स्तर के शूटर किए सम्मानित
सिरमौर में गाड़ियों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तारीखें तय, नवंबर माह के लिए RTO ने जारी किया शेड्यूल
जारी किया गया शेड्यूल।

सोना चंदेल ने बताया कि संगड़ाह में 3 नवंबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे, जबकि सराहां में दोनों प्रक्रियाएं 21 नवंबर को होंगी। शिलाई में 19 नवंबर को दोपहर बाद और कफोटा में इसी दिन सुबह के समय पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

RTO कार्यालय ने वाहन मालिकों और ड्राइविंग टेस्ट देने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित तारीख और समय का ध्यान रखें और उसी के अनुसार पहुंचें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें:  मंडी जिला में पशुओं के लिए मुंह-खुर रोग टीकाकरण अभियान शुरू, 16 मई तक चरणबद्ध होगा संचालित
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More