HomeCrimeसनवारा टोल प्लाजा पर नाकेबंदी के दौरान चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार,...

सनवारा टोल प्लाजा पर नाकेबंदी के दौरान चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले भी आपराधिक केस हैं दर्ज

जांच के दौरान पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल आल्टो K10 वाहन को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक केस दर्ज हैं।

धर्मपुर : जिला सोलन के धर्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए सनवारा टोल प्लाजा पर नाकेबंदी के दौरान एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और अपराध में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना धर्मपुर की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर सनवारा टोल प्लाजा पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान जांच के लिए एक आल्टो K10 कार को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार युवक के कब्जे से 4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हेमंत (30) निवासी गांव आंजी मातला, डाकघर धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पंजीकृत किया है।

ये भी पढ़ें:  बच्चा तस्करी के मामले में झारखंड की महिला समेत 2 गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल आल्टो K10 वाहन को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें थाना धर्मपुर में चिट्टा तस्करी का एक केस शामिल है, जिसमें पूर्व में 6.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था, जबकि इसी थाना में लड़ाई-झगड़े के दो अन्य मामले भी दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड की विशेषज्ञता से हिमाचल के सेब-नाशपाती को मिलेगी 'ग्लोबल उड़ान' : सुक्खू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More