होमCrimeबद्दी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया पुलिस आवास में हुई...

बद्दी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया पुलिस आवास में हुई चोरी का केस, 4 नाबालिग दबोचे

पकड़े गए चारों नाबालिग लड़कों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में आगामी कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी के आवास में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी जांच के परिणामस्वरूप इस मामले में संलिप्त चार नाबालिग लड़कों को पुलिस ने बद्दी में ही दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को पुलिस आवास से सामान चोरी होने की सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस टीम ने मौके पर गहन निरीक्षण किया और तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया।

इसके बाद चोरी की वारदात में शामिल चार नाबालिग लड़कों की पहचान कर ली गई। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी हुए अधिकांश सामान की शिनाख्त भी कर ली है।

ये भी पढ़ें:  चंबा के लोगों के लिए बड़ा अलर्ट: चमेरा-III जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी, निचले इलाकों में बढ़ सकता है जलस्तर

फिलहाल, पकड़े गए चारों नाबालिग लड़कों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में आगामी कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कठोर व त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना बद्दी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि विशेष : नमक की बोरी में पधारीं, त्रिलोकपुर में विराजीं, तीन देवियों से मिलकर बना सिद्ध पीठ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More