HomeHimachalSirmaurदलित शोषण मुक्ति मंच ने क्रैशर के खिलाफ डीसी को सौंपी शिकायत,...

दलित शोषण मुक्ति मंच ने क्रैशर के खिलाफ डीसी को सौंपी शिकायत, कार्रवाई के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम

नाहन|
दलित शोषण मुक्ति मंच ने विकास खंड नाहन में चल रहे एक क्रैशर के खिलाफ डीसी सिरमौर को शिकायत सौंपी है. इस सिलसिले में वीरवार को मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार और हिमाचल किसान सभा के खंड नाहन के सचिव बलदेव सिंह ने स्थानीय पंचायत प्रधान अनिता गौड़ के नेतृत्व में प्रशासन को सौंपे शिकायत पत्र में संबंधित क्रैशर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इस दौरान ग्रामीण धनवीर, जय चंद, राम कुमार, मुकेश, कश्मीरी लाल, प्रदीप, बाला देवी, कमलेश कुमार, सीता राम, संजू, चंचल देवी, पंकज, राम कुमार आदि ने आरोप लगाया कि ये क्रैशर पंचायत की एनओसी न होने के बावजूद भी काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि कई बार ग्रामीण इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई भी ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई.

ये भी पढ़ें:  गिरि नदी का जलस्तर बढ़ा, रात को 3 बार खोलने पड़े जटोन बैराज के फ्लड गेट

उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग क्रैशर चलाने के लिए जो जरूरी दस्तावेज हैं, वह प्रस्तुत करे. यदि नहीं, तो इस मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाए. उन्होंने इस मामले में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए. दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More