HomeHimachalSirmaur8.40 लाख से नवनिर्मित शलाणा पंचायत को मिला अपना भवन, विधायक रीना...

8.40 लाख से नवनिर्मित शलाणा पंचायत को मिला अपना भवन, विधायक रीना कश्यप ने किया लोकार्पण

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रीना कश्यप ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से पच्छाद क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक निधि पर रोक के कारण क्षेत्र में आवश्यक विकास योजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर से सटी शलाणा ग्राम पंचायत के नवनिर्मित पंचायत भवन का वीरवार को पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने विधिवत उद्घाटन किया। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 8.40 लाख की लागत से बने इस भवन में तीन कमरे, एक सभागार, रसोई और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रीना कश्यप ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से पच्छाद क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक निधि पर रोक के कारण क्षेत्र में आवश्यक विकास योजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। रीना कश्यप ने कहा कि सरकार में शामिल होने के बावजूद क्षेत्र के कुछ नेताओं की विकास कार्यों में रुचि नजर नहीं आ रही है, लेकिन वे स्वयं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विधायक ने कहा कि जब शेखर शर्मा पंचायत प्रधान चुने गए थे, उस समय पंचायत के पास अपना भवन तक नहीं था। उनके प्रयासों से आज पंचायत भवन बनकर तैयार हुआ है, जो पंचायत के विकास की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने पंचायत भवन तक मुख्य मार्ग से सड़क निर्माण के लिए 2 लाख, कड़युत से स्याना तक एंबुलेंस रोड के लिए 1.50 लाख, स्याना से सेर तक पक्की सड़क के लिए एक लाख, स्वयं सहायता समूह को 5,100 और महिला मंडल को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम से पहले पंचायत प्रधान शेखर शर्मा ने विधायक रीना कश्यप को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं उनके साथ आए विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मान दिया गया। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष सरोज शर्मा, अरुण ठाकुर, जगत राम ठाकुर, अनिल पुंडीर, पंचायत सचिव सरला देवी सहित ग्राम पंचायत शलाणा के सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  चलती बस से गिरा यात्री, चालक पर लापरवाही के आरोप; रबौण की घटना का वीडियो वायरल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More