HomeNationalचांदी चार लाख के पार, सोना 12,000 रुपये उछला

चांदी चार लाख के पार, सोना 12,000 रुपये उछला

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी है। दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को चांदी 19,500 रुपये की उछाल के साथ पहली बार चार लाख रुपये के पार पहुंच गई। चांदी का भाव 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

नई दिल्ली : सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी है। दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को चांदी 19,500 रुपये की उछाल के साथ पहली बार चार लाख रुपये के पार पहुंच गई। चांदी का भाव 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं सोना भी 12,000 रुपये महंगा होकर 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में तेज उछाल और निवेशकों की ओर से सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बढ़ने से दोनों धातुओं की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी में लगातार चौथे सत्र में तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में आई यह बढ़ोतरी भी वैश्विक रुझानों के अनुरूप मानी जा रही है। देशों के बीच बढ़ते तनाव और डॉलर में कमजोरी के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया, जिससे सोने और चांदी ने नए रिकॉर्ड स्तर छू लिए।

ये भी पढ़ें:  583 फिल्मों के बीच चमकी ‘सोंधी धरती मीठा गुड़’, डॉ. अत्री की डॉक्यूमेंट्री ने राष्ट्रीय मंच पर जीता बड़ा सम्मान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More