HomeWeatherHimachal Weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम! लुढ़केगा पारा, थमेगी रफ्तार, जानिए क्या...

Himachal Weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम! लुढ़केगा पारा, थमेगी रफ्तार, जानिए क्या है नई अपडेट

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 1 फरवरी 2026 को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाओं और अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जनवरी 2026 को ऊंची पहाड़ियों पर एक से दो जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 31 जनवरी, 2 फरवरी और 3 फरवरी 2026 को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। केंद्र के अनुसार 4 फरवरी 2026 को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

ये भी पढ़ें:  JEE Mains में Career Academy का दमदार प्रदर्शन, आदित्य जायसवाल ने 99.10%ile के साथ मारी बाजी

अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की बहुत संभावना है। बता दें कि बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद प्रदेश में हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। मनाली-लेह, आनी-कुल्लू, भरमौर-पठानकोट और रामपुर-किन्नौर मार्गों सहित करीब 800 सड़कें अब भी बंद हैं। इसके अलावा लगभग 3,000 बिजली ट्रांसफार्मर और 100 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है।

पर्यटन सीजन के चलते शिमला में ट्रैफिक का दबाव लगातार बना हुआ है। रोजाना 12 से 15 हजार वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। मौसम और यातायात की अनिश्चितता ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 29 और 30 जनवरी को सुबह और शाम के समय घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में शीतलहर के संकेत भी बताए गए हैं। पर्यटन सीजन और बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम और ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी जरूर लें और सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में यमुनानगर के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 4 लोग थे सवार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More