युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका: यहां 297 पदों के लिए 6 फरवरी को होंगे कैंपस इंटरव्यू, क्लिक पर पूरी डिटेल

इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के बाद अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

0

सोलन : जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में 6 फरवरी, 2026 को 297 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि मैसर्ज वीनस रेमेडीज लिमिटेड बद्दी द्वारा पेंटर, हेल्पर व एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के 25 पद, मैसर्ज विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बद्दी में हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर, इलेक्ट्रिशियन के 115 पद, मैसर्ज़ ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड नालागढ़ में आई.टी.आई. व नॉन आई.टी.आई. के 150 पद और मैसर्ज़ क्लब महिंद्रा कंडाघाट में रूम अटेंडेंट, हाउस कीपिंग व सुपरवाइजर के 7 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, एच.एम., आई.टी.आई. (सभी ट्रेड), बी. फार्मा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के बाद अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुक्खू ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाने का किया आह्वान

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रा व दस्तावेज सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 6 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय सोलन में संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  डॉ. दीनदयाल वर्मा के व्यंग्य संग्रह 'यहां जंगल होते थे' का विमोचन