HomeCrimeहिमाचल में तेजधार हथियार से गला रेतकर महिला की बेरहमी से हत्या,...

हिमाचल में तेजधार हथियार से गला रेतकर महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

तफ्तीश के दौरान पुलिस थाना कसौली की टीम ने संदिग्धों और गवाहों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच की। जांच में सामने आया कि सुमन की हत्या उसके पति ने की। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

सोलन : जिला सोलन के कसौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के दौरान पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पत्नी को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी ने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक जांच कर साक्ष्य जुटाए गए।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को गांव शनोगी से पुलिस चौकी कुठाड़ को सूचना मिली थी कि चतर सिंह की पत्नी सुमन ने उस पर चाकू से हमला किया है और खुद को कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सुमन अपने कमरे में खून से लथपथ मृत अवस्था में पाई गई और मौके से तेजधार हथियार बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के चमियाना में पहली रोबोटिक सर्जरी, CM ने किया राज्य की पहली सुविधा का शुभारंभ

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बयान में बताया कि सुमन और उसके पति चतर सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। घटनास्थल और शव का निरीक्षण फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम से कराया गया और वारदात से जुड़े भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए। मौके से एक चाकू और एक कैंची को कब्जे में लिया गया। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए IGMC शिमला भेजा गया है।

एसपी बताया कि तफ्तीश के दौरान पुलिस थाना कसौली की टीम ने संदिग्धों और गवाहों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुमन की हत्या उसके पति ने की है। इसके बाद आरोपी चतर सिंह (43) निवासी गांव शनोगी, तहसील कसौली, जिला सोलन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पभार गांव की इन बेटियों का एक साथ BSF में चयन, गिरिपार इलाके में जश्न का माहौल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More