HomeEmploymentयुवाओं के लिए रोजगार का मौका : संगड़ाह, सराहां और नाहन में...

युवाओं के लिए रोजगार का मौका : संगड़ाह, सराहां और नाहन में 160 पदों पर होगी भर्ती, क्लिक पर पूरी डिटेल

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सिरमौर के रोजगार और उप रोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे आवश्यक दस्तावेजों शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज ओरो टेक्सटाइल बद्दी, जिला सोलन द्वारा ट्रेनी/अप्रेंटिस के 150 पद भरे जा रहे हैं। इसके लिए उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह में 6 फरवरी और उप रोजगार कार्यालय सराहां में 7 फरवरी, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 व 7 फरवरी को सुबह 11 बजे आवश्यक दस्तावेजों शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाण-पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित उप रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इन पदों संबंधी अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 88947-80442, 83519-60756 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशे के काले कारोबार से कमाई 35.73 लाख रुपए की अवैध संपत्ति जब्त

इसके साथ साथ मैसर्ज सूर्या टेक्सटेक, रामपुर जट्टान, कालाअंब, सिरमौर में हेल्पर के 10 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 5 फरवरी, 2026 को रोजगार कार्यालय नाहन में लिए जाएंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं और आईटीआई निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थी को न्यूनतम 12,750 रुपए मानदेय दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे आवश्यक दस्तावेज शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 98140 01517, 78074 82101 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जल्द जारी होंगे नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन, ये होंगी पात्रता शर्तें
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More