HomeEmploymentहिमाचल जॉब अपडेट: 313 पदों के लिए 6 फरवरी को यहां होंगे...

हिमाचल जॉब अपडेट: 313 पदों के लिए 6 फरवरी को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, हाथ से न जानें दें रोजगार का ये मौका

इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज सहित जिला रोजगार कार्यालय में 6 फरवरी, 2026 को सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

सोलन : जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में 6 फरवरी, 2026 को 313 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि मैसर्ज वीनस रेमेडिज लिमिटेड बद्दी द्वारा पेंटर, हेल्पर व एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के 25 पद, मैसर्ज विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बद्दी में हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर, इलेक्ट्रिशियन के 115 पद, मैसर्ज ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटिड नालागढ़ में आई.टी.आई. व नॉन आई.टी.आई. के 150 पद, मैसर्ज क्लब महिंद्रा कंडाघाट में रूम अटेंडेंट, हाउसकीपिंग व सुपरवाइजर के 7 पद, ऑपरेटिव इंजीनियर ट्रैनी के 5 पद और जीवन आयुर्वेदा धर्मपुर में बी.ए.एम.एस. चिकित्सक व एग्जिक्यूटिव के 11 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ें:  28 अप्रैल तक बकाया देनदारियों की पहली किस्त जारी करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, एच.एम., आई.टी.आई. (सभी ट्रेड), बी.फार्मा, बी.ए.एम.एस. निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. से प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 6 फरवरी, 2026 को सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश के लिए नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाएं स्वीकृत: मुख्यमंत्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More