HomeHimachalChamba15वें वित्त आयोग के तहत शुरू न होने वाले कार्यों की जल्द...

15वें वित्त आयोग के तहत शुरू न होने वाले कार्यों की जल्द उपलब्ध करवाई जाए सूची: DC मुकेश रेपसवाल

डीसी ने ग्राम पंचायतों की वर्तमान कार्य प्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को नए कार्यों के मस्टरोल कार्य जारी नहीं करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने और विभिन्न योजनाओं के तहत संपूर्ण कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र भी प्रेषित करने को कहा।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में से अब तक शुरू नहीं होने वाले कार्यों सहित अनुपयोगी बजट की विस्तृत सूची जल्द उपलब्ध करवाई जाए। मुकेश रेपसवाल बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

डीसी ने ग्राम पंचायतों की वर्तमान कार्य प्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को नए कार्यों के मस्टरोल कार्य जारी नहीं करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने और विभिन्न योजनाओं के तहत संपूर्ण कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र भी प्रेषित करने को कहा।

ये भी पढ़ें:  सराहां में 10.71 करोड़ से बनेगा न्यायिक परिसर, मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल शिलान्यास

मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत विशेष प्रोजेक्ट 2025-26 के अंतर्गत सिस्टम द्वारा अस्वीकृत आवास मामलों की पुनः सत्यापन के लिए जारी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने वर्ष 2024-25 के दौरान स्वीकृत मामलों के अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवास मामलों की जिओ टैगिंग प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा। डीसी ने खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से जिला के 105 स्कूलों में जारी बाला फीचर बनाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं को 9 फरवरी तक प्रेजेंटेशन उपलब्ध करवाने को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बाला फीचर तैयार करने से पहले विद्यालय की आवश्यक मरम्मत भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर ई-परिवार से संबंधित मामलों में योजना की सैचुरेशन हासिल करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  VIDEO सिरमौर में जगह जगह मॉक ड्रिल : आपदा की स्थिति में तैयारी और तत्परता से कम होगी जानमाल की हानि

डीसी ने बैठक में बीपीएल सर्वे, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत विद्यालय और आंगनबाड़ी भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी योजना जीवन कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, खंड विकास अधिकारी महेश ठाकुर, अनिल गुराडा, डा.बशीर खान, कंवर सिंह, अर्थशास्त्री जिला विकास विनोद कुमार, सहायक अभियंता खंड विकास मनोज शर्मा, उपेंद्र कुमार, परमेंद्र कुमार बैठक में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर कांग्रेस ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान, सोलंकी ने संभाली कमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More