HomeSportsनाहन में धूमधाम से मनाया लोहड़ी का पर्व, रेवड़ियों और मूंगफली की...

नाहन में धूमधाम से मनाया लोहड़ी का पर्व, रेवड़ियों और मूंगफली की दी आहुति

सीएमओ कार्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर लोहड़ी जलाई. इस दौरान सीएमओ सिरमौर डा. अजय पाठक और एडीसी सन्नी कौशल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

नाहन|
जिला सिरमौर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. पर्व के मौके पर बाजारों में खास रौनक रही. लोगों ने दिनभर बाजारों में तिल, गुड़, रेवड़ी, गजक और मूंगफली आदि की खरीदारी की और शाम ढलते ही लोहड़ी जलाई.

लोगों ने अपने-अपने इलाकों में सामूहिक रूप से और घरों के बाहर भी लोहड़ी जलाकर रेवड़ी और मूंगफली आदि की आग में आहुति देकर परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की. महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए और अग्नि की परिक्रमा भी की.

बता दें कि लोहड़ी के त्योहार पर लोग अपने घरों के बाहर लकड़ियां जलाते हैं और आग में मूंगफली, रेवड़ी और अन्य चीजें डालकर आहुति दी जाती है. इस आहुति से परिवार की सुख-शांति की कामना की जाती है. लोहड़ी पर आग जलाने के बाद इन रेवड़ी, मूंगफली, गजक आदि को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. मान्यता है कि लोहड़ी का त्योहार सूर्य देव और अग्नि देव को समर्पित है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में होगा अनोखा क्रिकेट टूर्नामेंट, हर विकेट के बदले पेड़ों से होगा धरती मां का श्रृंगार

जिला सिरमौर में ये पर्व जिला मुख्यालय नाहन सहित निचले इलाकों में मनाया जाता है. जबकि, ऊपरी पहाड़ी इलाकों में इस पर्व को मनाने की परंपरा नहीं है. जिले के शिलाई, कफोटा, रोनहाट, हरिपुरधार, राजगढ़, पच्छाद और सैनधार आदि इलाकों में इन दिनों माघी पर्व मनाया जा रहा है. सीएमओ कार्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर लोहड़ी जलाई. इस दौरान सीएमओ सिरमौर डा. अजय पाठक और एडीसी सन्नी कौशल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

उल्लेखनीय है कि लोहड़ी पर्व दशकों से फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है. पारंपरिक रूप से कृषि पर निर्भर परिवारों के लिए लोहड़ी भरपूर फसल के लिए आभार व्यक्त करने का समय दर्शाती है. इसके साथ साथ यह पर्व अग्नि की पूजा से भी जुड़ा है, जो गर्मी और समृद्धि का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के लाल का विदेशी धरती पर कमाल : वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स-2025 में जीता हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More