HomeHimachalSirmaurसिरमौर वॉलीबॉल टीम कांगड़ा रवाना, यूथ स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

सिरमौर वॉलीबॉल टीम कांगड़ा रवाना, यूथ स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

जिला सिरमौर की अंडर-21 लड़कों की वॉलीबॉल टीम कांगड़ा के शाहपुर के लिए रवाना हो गई। टीम यूथ स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी, जिसका आयोजन हिमाचल प्रदेश स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगे राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा

राजगढ़ : जिला सिरमौर की अंडर-21 लड़कों की वॉलीबॉल टीम कांगड़ा के शाहपुर के लिए रवाना हो गई। टीम यूथ स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी, जिसका आयोजन हिमाचल प्रदेश स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगे राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जहां चयनित खिलाड़ी ओडिशा में आयोजित यूथ नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

पुरुष वर्ग (अंडर-21) की जिला सिरमौर टीम में पारस पुंडीर (कप्तान), तरुण, निर्भय पुंडीर, निशांत, अमन, रजत, अंकुश, आदित्य पवार, आदित्य शर्मा, अनुराग, वंश, आयुष, निखिल और आस्तिक शामिल हैं। टीम के कोच नितिन ठाकुर और अमन ठाकुर खिलाड़ियों को पूरी लगन के साथ मार्गदर्शन देंगे।

ये भी पढ़ें:  1905 का दर्द याद! भूकंप के संभावित खतरे से निपटने और जागरूकता को लेकर सिरमौर प्रशासन ने करवाई मॉक ड्रिल

टीम को जिला सिरमौर वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव भूपेंद्र चौहान, अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर, कोषाध्यक्ष रणदीप ठाकुर और एसोसिएशन के सदस्यों ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। खिलाड़ियों ने भरोसा दिलाया कि वे शानदार प्रदर्शन कर जिला सिरमौर का नाम रोशन करेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More