HomeHimachalChambaडीसी मुकेश रेपसवाल ने डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी अभियान को दिखाई हरी...

डीसी मुकेश रेपसवाल ने डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी अभियान को दिखाई हरी झंडी

इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए बताया कि लोगों में डिजिटल जागरूकता महत्वपूर्ण है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के दूरदराज क्षेत्रों तक डिजिटल साक्षरता एवं वित्तीय जागरूकता को पहुंचाना है, ताकि आमजन आधुनिक तकनीक का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग कर सकें।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने सोमवार को जिला प्रशासन एवं सेवा हिमालय के संयुक्त तत्वाधान में संचालित “डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी” अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं डिजिटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए बताया कि लोगों में डिजिटल जागरूकता महत्वपूर्ण है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के दूरदराज क्षेत्रों तक डिजिटल साक्षरता एवं वित्तीय जागरूकता को पहुंचाना है, ताकि आमजन आधुनिक तकनीक का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग कर सकें।

डीसी ने कहा कि आज के समय में डिजिटल शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान के माध्यम से जिला भर के लोगों को डिजिटल लेन-देन, ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग, सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा, बैंकिंग सेवाओं की जानकारी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा डिजिटल वैन के साथ गांव-गांव जाकर लोगों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग कर सकें।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 411 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, 4 प्रधान और 7 उपप्रधान सहित 400 पंचायत सदस्य निर्वाचित: DC

डीसी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों व ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर डिजिटल शिक्षा प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। अभियान में सेवा हिमालय, पहाड़, होम एसोसिएशन, रोजीटेक व इरा सहित विभिन्न संस्थाएं योगदान देंगी। इस अवसर पर सचिव हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मनुज शर्मा सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  28 फरवरी से दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More