HomeCrimeसिरमौर : ठगी मामले का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, दाओबा चौक जालंधर से...

सिरमौर : ठगी मामले का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, दाओबा चौक जालंधर से दबोचा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधी को जालंधर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नाहन : सदर पुलिस थाना नाहन में दर्ज ठगी के एक मामले में उद्घोषित अपराधी को जिला सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने तकरीबन 8 साल बाद दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधी को जालंधर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए गठित टीम ने आरोपी करण सेठ पुत्र विपन कुमार (निवासी हाउस नंबर C172, मोहल्ला कोट किशन चंद, डाकघर संतोषपुरा, थाना नंबर 3 जालंधर सिटी, पंजाब) को दाओबा चौक, जालंधर से गत दिन गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में वर्ष 2018 में आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत केस दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  13 व 14 नवंबर को होगा अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More