HomeHimachalHamirpurसॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण 3 मार्च तक बंद रहेंगी विद्युत कार्यालयों की...

सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण 3 मार्च तक बंद रहेंगी विद्युत कार्यालयों की ये सेवाएं

उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। बिजली की आपूर्ति से इसका कोई संबंध नहीं है। इसलिए उक्त अवधि के दौरान बिजली की आपूर्ति सुचारू रहेगी।

हमीरपुर : विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड 27 फरवरी से 3 मार्च तक अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपग्रेड करवा रही है। लिहाजा, इस अवधि के दौरान बिजली बिलों का ऑनलाइन भुगतान, उपभोक्ता पोर्टल व मोबाइल ऐप सेवाएं, बिलिंग, कलेक्शन और शिकायत निवारण (सीआरएम) की सेवाएं बंद रहेंगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। बिजली की आपूर्ति से इसका कोई संबंध नहीं है। इसलिए उक्त अवधि के दौरान बिजली की आपूर्ति सुचारू रहेगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के सैनिक स्कूल में भड़की आग, मची अफरा-तफरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More