HomeHimachalSolanनालागढ़ में ब्लैक फिल्म पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 25 वाहनों के...

नालागढ़ में ब्लैक फिल्म पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 25 वाहनों के चालान, मौके पर हटवाईं अवैध फिल्में

बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नालागढ़ : पुलिस जिला बद्दी के एसपी विनोद धीमान के निर्देश पर नालागढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ब्लैक फिल्म और काले शीशों वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 25 चालान किए। गत दिन से शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोककर उनके शीशों से अवैध ब्लैक फिल्म मौके पर ही हटवाई गईं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।

बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि वह यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

ये भी पढ़ें:  4.5 करोड़ वर्ष पुरानी स्नेकहेड मछली की खोपड़ी की खोज, टेथिस जीवाश्म संग्रहालय के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More