HomeCrimeबद्दी : रास्ते पर इस हालत में मिला लापता वृद्ध का शव,...

बद्दी : रास्ते पर इस हालत में मिला लापता वृद्ध का शव, टिप्पर से कुचलने की आशंका, एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है, ताकि बुजुर्ग की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। बुधवार को पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने घटनास्थल का दौरा किया। उनकी मौजूदगी में एसएफएसएल टीम ने मौके का दोबारा निरीक्षण किया।

बीबीएन : बंगलैहड़ में लापता वृद्ध व्यक्ति का शव कच्चे रास्ते पर मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी टिप्पर वाहन द्वारा कुचलने से वृद्ध की मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को गुरप्रीत सिंह निवासी शेरांवाली बंगलैहड़ ने सूचना दी कि उनके दादा प्रीतम सिंह 23 फरवरी की शाम से घर नहीं लौटे थे। 24 फरवरी की शाम सूचना मिली कि बंगलैहड़ मुख्य सड़क से डम्प की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस चौकी जोघों की टीम ने शव की पहचान प्रीतम सिंह पुत्र धनी राम निवासी शेरांवाली बंगलैहड़ के रूप में की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें:  ददाहू में जलाल नदी किनारे जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहा था ये बाइकर, पुलिस ने दर्ज किया केस

एसएफएसएल टीम बद्दी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। बुधवार को पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उनकी मौजूदगी में एसएफएसएल टीम ने मौके का दोबारा निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिजनों की आशंका के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा है, ताकि बुजुर्ग की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  चंबा के लोगों के लिए बड़ा अलर्ट: चमेरा-III जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी, निचले इलाकों में बढ़ सकता है जलस्तर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More